नशे में धुत ड्राइवर ने गाड़ियों को ठोका, फिर डिवाइडर में घुसा दी कार…

नशे में धुत ड्राइवर ने गाड़ियों को ठोका, फिर डिवाइडर में घुसा दी कार…

भानुप्रतापपुर । कांकेर जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी 12 दो पहिया वाहनों को ठोकर मार दी। फिर खुद डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद घायलों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली […]

भानुप्रतापपुर । कांकेर जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी 12 दो पहिया वाहनों को ठोकर मार दी। फिर खुद डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद घायलों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भानुप्रतापपुर मुख्य चौक के पास हुई है। बताया जा रहा है कि, मुख्य चौक के पास अंतागढ़ रोड में रोशन लाज के आगे कई दोपहिया वाहन खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित अंतागढ़ रोड में रोशन लाज के आगे सड़क किनारे खड़ी 12 दोपहिया वाहनों को ठोकर मार दी। फिर खुद डिवाइडर से जा टकराई।

नशे में धुत था कार चालक
इस दुर्घटना में बाइक में बैठे चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, कार चालक नशे में धुत था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप