वेटलिफ्टिंग में छुरा की कुमकुम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

वेटलिफ्टिंग में छुरा की कुमकुम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

गरियाबंद । शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल छुरा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय बालिका कुमकुम ध्रुव ने जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने 67वें राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए वेटलिफ्टिंग खेल में दुसरा स्थान प्राप्त किया है। कुमकुम ने अंडर 17 ग्रुप के अंतर्गत वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम इवेन्ट में प्रतियोगिता में […]

गरियाबंद । शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल छुरा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय बालिका कुमकुम ध्रुव ने जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने 67वें राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए वेटलिफ्टिंग खेल में दुसरा स्थान प्राप्त किया है। कुमकुम ने अंडर 17 ग्रुप के अंतर्गत वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम इवेन्ट में प्रतियोगिता में परचम लहराया है। कुमकुम की इस उपलब्धि पर शासन द्वारा उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है। आज कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने कुमकुम को 15 हजार रूपये की चेक राशि सौंप कर उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में दुसरा स्थान हासिल करने पर खुशी जताते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उमदा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कुमकुम की मेहनत और सफलता से जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थीगण पढ़ाई के अलावा खेल क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप