कलेक्टर ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम तहत तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम तहत तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय गांधी मैदान से तिरंगा बाईक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, एसडीएम विशाल महाराणा उपस्थित थे। बाईक रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह व उल्लास के साथ तिरंगा बाईक […]

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय गांधी मैदान से तिरंगा बाईक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, एसडीएम विशाल महाराणा उपस्थित थे।

बाईक रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह व उल्लास के साथ तिरंगा बाईक रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ बाईक रैली का यह तिरंगा रैली गांधी मैदान से शुरू होकर तिरंगा चौक, सिटी कोतवाली, शासकीय कॉलेज होते हुए इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुआ। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान-जय किसान, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद के जयकारे की अनुगूंज दूर तक सुनाई दी।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि आज इस तिरंगा बाईक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर जिला अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप