15 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया नव दंपत्तियों को आशीर्वाद

15 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया नव दंपत्तियों को आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर  के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखंड पामगढ़ के सदभावना भवन में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे धार्मिक रीति रिवाज से 15 जोड़ों का विवाह हुआ। नव दंपत्तियों को उपहार देकर उनके सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने […]

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर  के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखंड पामगढ़ के सदभावना भवन में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे धार्मिक रीति रिवाज से 15 जोड़ों का विवाह हुआ। नव दंपत्तियों को उपहार देकर उनके सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कन्या के विवाह के लिए होने वाली आर्थिक कठिनाईयों के निवारण और विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूल खर्चों को रोकना और प्रतिष्ठापूर्ण माहौल में सामूहिक विवाह का आयोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेंद्र प्रताप सिंह,  गुलाब सिंह चंदेल,  अंबेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और नव दंपतियों को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक  अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सभापति धरमलाल भारद्वाज, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष कल्याणी सीताराम यादव, नगर पंचायत पामगढ़ के अध्यक्ष तेरसराम यादव कल्याण बर्मन,  गुलाब सिंह चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित ब्लॉक परियोजना अधिकारी अनिमा मिश्रा, सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप