हर घर तिरंगा अभियान : कांकेर में निकली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान : कांकेर में निकली तिरंगा यात्रा

कांकेर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 9 से 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व में जिले के […]

कांकेर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 9 से 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व में जिले के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से पुराना बस स्टैण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी, एन.सी.सी. व स्काउट गाइड, पुलिस जवान शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ जिले के सभी नागरिकों से अपने-अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया। नरहरदेव स्कूल के मैदान में यात्रा की समाप्ति के पश्चात कलेक्टर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम कांकेर अशोक मार्बल, डीएसपी जीएस साव सहित जिला स्तरीय अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप