किशोरी से छेड़छाड़,करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव ।  जिले में घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग बच्ची से युवक ने छेड़छाड़  की है। बताया जा रहा है कि युवक ने पीछे से नाबालिग को पकड़कर उसके शरीर के अंगों को यहां-वहां से छूने लगा। बच्ची डर गई और रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर […]

कोंडागांव ।  जिले में घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग बच्ची से युवक ने छेड़छाड़  की है। बताया जा रहा है कि युवक ने पीछे से नाबालिग को पकड़कर उसके शरीर के अंगों को यहां-वहां से छूने लगा। बच्ची डर गई और रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले। परिजनों को देख आरोपी भाग गया था। वहीं मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दीपक कुलदीप (34) है। ये केशकाल का रहने वाला है। केशकाल इलाके के ही एक घर में नाबालिग अपनी नानी के घर आई हुई थी। नानी के घर के बाहर रोज की तरह खेल रही थी।
इसी बीच दीपक अचानक से वहां पहुंच गया। बच्ची को अकेले देखकर उसने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। उसे पीछे से पकड़ने के बाद शरीर के अंगों को जबरदस्ती छूने लगा। युवक की इस करतूत से बच्ची काफी डर गई। लोगों की भीड़ बढ़ती देख युवक मौके से भाग निकला। बच्ची काफी डरी हुई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत केशकाल पुलिस से की। वहीं FIR दर्ज होने के कुछ ही देर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अफसरों ने बताया कि अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप