एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय में किया गया पौधरोपण

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय में किया गया पौधरोपण

कोरबा 13 अगस्त I एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पूरे देश भर में वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय प्रांगण में सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी , डी.एच.ओ. डॉ.सी.के.सिंह. जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश. डी.पी.एम. श्री पद्माकर शिंदे एवं समस्त […]

कोरबा 13 अगस्त I एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पूरे देश भर में वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय प्रांगण में सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी , डी.एच.ओ. डॉ.सी.के.सिंह. जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश. डी.पी.एम. श्री पद्माकर शिंदे एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रजातियों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर डॉ..केशरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में हर एक नागरिक का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जिले के नागरिकों को एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। सब मिलकर अभियान में भागीदारी करेंगे तभी यह अभियान सफल होगा। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मॉं के नाम समर्पित करते हुए पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल का प्रण लें। अपने घर या आस पास पौधा लगाने के लिए समुचित स्थान में एक पौधा जरूर लगाएं एवं उसकी देखभाल करें।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप