शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता : कलेक्टर

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता : कलेक्टर

महासमुंद । नवपदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरु हुए। उन्होंने महासमुंद जिले में विकास की प्राथमिकताओं और मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य […]

महासमुंद । नवपदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरु हुए। उन्होंने महासमुंद जिले में विकास की प्राथमिकताओं और मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य समस्याओं का समाधान मीडिया कर्मियों और जनता के सहयोग से किया जाएगा। कलेक्टर लंगेह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर निराकरण के सार्थक प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन समय पर आम जनता किसी भी समय पर उनसे मिल सकते हैं।

लंगेह ने कहा कि महासमुंद जिले में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल सिरपुर की विशेष पहचान है जिसके विकास के लिए और कार्य किया जाएगा। इसी तरह शिशुपाल पर्वत सहित अन्य पर्यटन स्थलों का स्थानीय संसाधन और विभागीय समन्वय के साथ विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। आम जनता को शासन द्वारा दी जा रही सेवाओं की सुविधा मिले यह सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए भी कार्य किया जाएगा। शिक्षकों के बेहतर कार्य को प्रेरित किया जाएगा। इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति निश्चित की जाएगी। 

उन्हेंने कहा कि सड़क पर मवेशियों के जमवाड़ा को लेकर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित गांवों और नगरीय निकायों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या के निजात के लिए आम नागरिकों की भी सहभागिता जरूरी है। लंगेह ने पत्रकारों के अन्य सवालों का भी जवाब दिया। प्रेसवार्ता में डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खांडे, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप