महिला सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या…

रायपुर । मेकाहारा अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड ने रेडियोलाॅजी विभाग में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने मौत से पहले अपने रिश्तेदारो को फोन किया था। हालांकि सुरक्षा गार्ड ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका महिला शकीला बानो मौदहापारा थाना क्षेत्र […]

रायपुर । मेकाहारा अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड ने रेडियोलाॅजी विभाग में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने मौत से पहले अपने रिश्तेदारो को फोन किया था। हालांकि सुरक्षा गार्ड ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका महिला शकीला बानो मौदहापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और मेकाहारा अस्पताल के रेडियोलाॅजी विभाग में गार्ड के पद पर तैनात थी। शनिवार दोपहर अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने शकीला बानो का शव रेडियोलाॅजी विभाग के सोनोग्राफी कमरे में फंदे से लटका देखा। शव मिलने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डाॅक्टर और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला CMS सिक्योरिटी एजेंसी की कर्मचारी थी।

पुलिस जांच में पता चला कि मौत से पहले शकीला ने अपने ससुराल वालों को वीडियो काॅल किया था। काॅल पर क्या कुछ बातचीत हुई इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। फिलहाल महिला ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। साथ ही घटना के संबंध में मौदहापारा पुलिस द्वारा मृतिका के ससुराल वालों से पूछताछ भी जारी है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप