छत्‍तीसगढ़ में फिर से शुरू होने वाला बारिश का दौर, IMD का अलर्ट, आज इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी मंगलवार से फिर से बढ़ने वाली है और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। सोमवार को तीन स्थानों पर भारी […]

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी मंगलवार से फिर से बढ़ने वाली है और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। सोमवार को तीन स्थानों पर भारी वर्षा हुई तथा भानुप्रतापपुर स्टेशन(जिला कांकेर) व राजनांदगांव में सर्वाधिक 8 सेमी वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे तथा प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार दुर्ग का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। लगातार हो रही बारिश व तापमान में गिरावट केचलते अब मौसम में ठंडकता आ गई है। अभी जुलाई का महीना खत्म होने में दोदिन शेष है और प्रदेश में बारिश सामान्य से दो प्रतिशत ज्यादा हो गई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरीहवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। यह 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, पेंड्रा रोड, कोंटाई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप