डेढ़ साल से राशन कार्ड नही बनने से थे परेशान, कॉल सेंटर से मिला समाधान

डेढ़ साल से राशन कार्ड नही बनने से थे परेशान, कॉल सेंटर से मिला समाधान

रायपुर । सुशासन के मूल्यों पर बढ़ती हुई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार हर स्तर पर पारदर्शिता अपनाने के लिए एवं लोगों की समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए हर स्तर पर ई गवर्नेंस और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। रायपुर जिले में प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से समस्या […]

रायपुर । सुशासन के मूल्यों पर बढ़ती हुई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार हर स्तर पर पारदर्शिता अपनाने के लिए एवं लोगों की समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए हर स्तर पर ई गवर्नेंस और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। रायपुर जिले में प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से समस्या का समाधान बहुत कम समय और बिना कार्यालय के चक्कर लगाए हो रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 1 दिन पहले ही जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में नागरिकों को परेशानियों जल्द निजात मिल रहा है।

निवासी बसंत विहार गुढ़ियारी श्रीमती काजल किरन दुबे के पति लव कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने सालभर से पहलेे नगर निगम जोन-01 खमतराई में राशन के लिए आवेदन किया था। कई बार संपर्क करने पर भी तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए कार्ड ना बनना बताया गया था। पेशे से इलेक्ट्रीशियन लव दुबे को 23 जुलाई सुबह बिजली सुधार के एक दुकान में जाना हुआ। वहां पर संबंधित दुकानदार के यहां अखबार में प्रकाशित समाचार से कॉल संेटर की जानकारी मिली और उन्होंने दिए गए नंबरों पर सुबह करीब 10ः15 बजे फोन कर अपनी समस्या बताई। कॉलर ने उनकी समस्या दर्ज की और कुछ समय के भीतर दुबे को संबंधित खाद्य विभाग द्वारा संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जोन में संपर्क कर आवेदन वस्तुस्थिति जानी। इसके बाद आवेदन मंगा कर सारी प्रक्रियाओं को संबंधित अधिकारियों ने पूर्ण कराया। इसके बाद कॉल संेटर पुनः दुबे से संपर्क कर आज पूर्वाहन करीब 4 बजे राशन कार्ड उनके हाथों में दे दिया गया। दुबे ने मुख्यमंत्री साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी सुविधा मैंने कभी नही देखी। जो काम साल भर में नही हुआ वह जिला प्रशासन के कॉल सेंटर के मदद से एक कॉल मंे हो गया। यहीं नही समस्या दर्ज कराते ही फोन कर फॉलोअप किया जाता रहा। मै पुनः मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद देता हूं।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

शाला प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया स्वागत, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं शाला प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया स्वागत, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
"विद्यार्थी किसी भी विद्यालय की आत्मा होते हैं। उनके आगमन से स्कूल में एक नई ऊर्जा, एक नई चेतना का...
शादी के एक दिन पहले दूल्हे की हत्या
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से युवती समेत 4 की मौत
Education desk : फोन कवर बेचने वाला रोहित ने क्रैक किया NEET बनेगा डॉक्टर
बाइक पर सवार बीच सड़क में युवक-युवती ने पार सभी मर्यादाएं....
गुमशुदा शीतल की नहर में मिली लाश, पुलिस ने शुरू की जांच
10 लाख नगदी के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार