मुंगेली। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पहल की है। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन को लेकर आज 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
जनसंपर्क विभाग द्वारा योजना का प्रारूप अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। इच्छुक मीडिया कर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध योजना के प्रारूप का अवलोकन कर अपने सुझाव एवं विचार विभाग को भेज सकते हैं।
सुझाव ईमेल के माध्यम से chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। सुझाव प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया है। राज्य शासन की इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर प्राप्त सुझावों के आधार पर योजना के प्रारूप और क्रियान्वयन को बेहतर बनाना है।



