दुर्ग। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ED की रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने दुर्ग जिले की विट्ठल ग्रीन सोसाइटी में स्थित संपत्तियों को जब्त करते हुए वहां नोटिस चस्पा कर दिए।
30 प्लॉट और फ्लैट पर ED की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ED की टीम ने कार्रवाई के दौरान चैतन्य बघेल की करीब 26.43 करोड़ रुपये मूल्य की 30 संपत्तियां जब्त कीं। इनमें प्लॉट और फ्लैट शामिल हैं। जब्ती की कार्रवाई के बाद टीम ने संबंधित संपत्तियों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए।
शराब घोटाला मामले में कार्रवाई
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़ी है। ED की टीम ने दुर्ग स्थित विट्ठल ग्रीन सोसाइटी में पहुंचकर संपत्तियों को जब्ती की कार्रवाई के दायरे में लिया। इस कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।





