IND vs NZ 5th ODI: भारत ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने 7 साल के बाद न्यूजीलैंड की सरजमी पर कोई सीरीज जीती है।
भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 हासिल किए। आकिब नबी, यश ठाकुर और नमन धीर को एक-एक विकेट मिला।
IND vs NZ 5th ODI: इससे पहले भारत की बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप रही, जिससे न्यूजीलैंड को 210 रन का छोटा टोटल मिला। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने आखिरी पलों में 14-14 रन बनाकर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। हालांकि भारत की घातक गेंदबाजी ने छोटे टोटल को डिफेंड कर लिया।
भारतीय पारी 209 रन पर सिमट गई थी। ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रन बनाए। इन 2 बल्लेबाजों के अलावा कोई दूसरा बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट चटकाए। मैथ्यू फिशर ने 2 विकेट लिए। ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच में एक बदलाव किया। गुरनूर बरार की जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपना वनडे डेब्यू किया। टीम इंडिया की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर हैं। भारत फिलहाल 2-1 से आगे है, जबकि न्यूजीलैंड चौथे वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा।
IND vs NZ 5th ODI: चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी निराशाजनक रही थी। ऐसे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव होगा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को पिछले मैच में 6 विकेट लेने वाले मैट हेनरी की कमी खलेगी। उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए रिलीज कर दिया गया है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्या टीम इंडिया आखिरी वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा करेगी या न्यूजीलैंड मुकाबला बराबर करने में सफल होगा?





