रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। बघेल ने दोनों शीर्ष नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर देखे पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाकर दिखाएं।
90 सालों से कांग्रेस गा रही है राष्ट्रगीत
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के उन बयानों पर पलटवार किया, जिनमें राष्ट्रगीत न गाने वालों को ‘देशद्रोही’ करार दिया जा रहा है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस आज से नहीं, बल्कि पिछले 90 वर्षों से वंदे मातरम् गाती आ रही है। जब इस संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ था, तब से पार्टी के हर मंच पर इसे पूरे सम्मान के साथ गाया जाता है।

‘अगर न गाने वाले देशद्रोही, तो इनके पूर्वज क्या थे?’
भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि “यदि वंदे मातरम् न गाने वाले देशद्रोही हैं, तो क्या भाजपा के पूर्वज भी देशद्रोही थे?” उन्होंने कहा कि जो लोग आज देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं, उन्हें सबसे पहले अपने इतिहास और अपने पूर्वजों के रुख पर जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस केवल 3 अंतरे ही गाएगी
राष्ट्रगीत को लेकर पार्टी का रुख साफ करते हुए बघेल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के तय नियमों के मुताबिक वंदे मातरम् के शुरुआती तीन अंतरे ही गाए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि कोई व्यक्ति पूरा वंदे मातरम् गाता है तो कांग्रेस उसका विरोध नहीं करेगी और उसके साथ खड़ी रहेगी, लेकिन पार्टी के आधिकारिक मंचों पर तय तीन अंतरे ही गाए जाएंगे।

राजनीति न करने की सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभक्ति साबित करने के लिए किसी भी नागरिक को किसी पार्टी से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। वंदे मातरम् पूरे देश के सम्मान का प्रतीक है और इसे राजनीतिक खींचतान का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए।