Railway Apprentice Recruitment: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 4651 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट प्राप्त युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट जरूरी
नॉर्दर्न रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन
Railway Apprentice Recruitment: नॉर्दर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या वाइवा का आयोजन नहीं होगा। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
Railway Apprentice Recruitment: इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- होम पेज पर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक खोलें।
- भर्ती से जुड़े दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित विकल्प पर टिक करके आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।





