Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में ‘रामायण’ ने साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
Ramayana Box Office Collection: फिल्म की इस सफलता से मेकर्स और कलाकारों के बीच खुशी का माहौल है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के 17वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये रहा। इस दिन फिल्म को 29.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली और देशभर में इसके 15,851 शोज दिखाए गए।
रामायण की 17वें दिन की कमाई
Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की रामायण ने 17 दिनों में कुल 906.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि 17वें दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने अपने 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस तरह ‘रामायण’ ने 17वें दिन 1.75 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए।





