कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी में शामिल तीन विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एल्युमिनियम फ्रेम, एल्युमिनियम और लोहे का सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल सब्बल, पेचकस सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं।
मानिकपुर पुलिस ने शुरू की थी जांच
कॉलेज परिसर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस चोरी में शामिल आरोपियों तक पहुंची।
इसके बाद पुलिस ने एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में शामिल तीन विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्युमिनियम फ्रेम समेत अन्य सामग्री बरामद की।
औजार भी किए जब्त
पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए सब्बल, पेचकस सहित अन्य औजार भी जब्त किए हैं। बरामद सामग्री को प्रकरण की विवेचना में शामिल किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत चोरी के मामलों में आरोपियों की जल्द पहचान, गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इन धाराओं में दर्ज है अपराध
मामले में कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 699/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 331(4), 305(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।



