महाकाल दर्शन के बाद श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने के लिए अयोध्या से उज्जैन आए एक दर्शनार्थी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्‍हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकाल पुलिस ने इस संबंध में बताया कि शिवचरण पुत्र रामचंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर […]

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने के लिए अयोध्या से उज्जैन आए एक दर्शनार्थी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्‍हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकाल पुलिस ने इस संबंध में बताया कि शिवचरण पुत्र रामचंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने स्वजन के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे।

बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर मंदिर में बने अस्पताल के डाॅक्टर को दिखाया गया था। इसके बाद उपचार के लिए उन्‍हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News