रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में गर्लफ्रेंड विवाद में तीन छात्रों ने एक सहपाठी छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है।
घटना रविवार की है। तीनों छात्र 11वीं क्लास के छात्र हैं। पीड़ित छात्र को दो युवकों ने पकड़ रखा था, उनके तीसरे साथी ने उस पर चाकू से हमला किया था। पुलिस के अनुसार, छात्र हरीश रात्रे पर चाकू से हमला करने के आरोप में दिव्यांश बंजारे (18), तरुण बंजारे (18) तथा उनके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है।
छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड की बात को लेकर हुआ था विवाद
दिव्यांश बंजारे ने नाबालिग छात्र पर चाकू से वार किया था, जबकि तरुण बंजारे और अपचारी बालक ने पीड़ित को पकड़ रखा था। पुलिस के मुताबिक, घटना दिनांक को छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड की बात को लेकर आपस में विवाद हो रहा था और वै एक-दूसरे से आपस में गाली-गलौज तथा हाथापाई करने लगे। इसी दौरान हरीश वहां पहुंचा और विवाद शांत कराने का प्रयास किया।
घटना के बाद से आरोपी फरार
आरोप है कि, इसी दौरान दिव्यांश बंजारे, तरुण बंजारे और नाबालिग ने हरीश को घेर लिया और उसके पेट के बायीं तरफ चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से हरीश घायल होकर मौके पर ही गिर गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।



