रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवाआयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। प्रदेश के 265 विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा के आधार पर आयोग ने 608 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से कुल 265 रिक्त पदों को भरा जाना है चयन प्रक्रिया का अगला चरण यानी इंटरव्यू 21 सितंबर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें की चिन्हांकित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी गाइडलाइंस जल्द ही जारी की जाएंगी। इंटरव्यू के लिए चयनित सभी 608 अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र तैयार रखने की सलाह दी जाती है।



