बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर ने पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन पंचायत सचिव, जनपद पंचायत तखतपुर की कु. मालती लोनिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई आपराधिक प्रकरण में न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध पाए जाने के बाद पंचायत सेवा नियमों के तहत की गई है।
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में मामले पर विचार-विमर्श के बाद कु. मालती लोनिया को सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। समिति के प्रस्ताव के परिपालन में जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, न्यायालय से आपराधिक प्रकरण में दोषसिद्धि के बाद पंचायत सेवा नियमों के तहत उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई। सामान्य प्रशासन समिति के प्रस्ताव के आधार पर उन्हें पंचायत सचिव सेवा से पृथक करने का निर्णय लिया गया है।
बर्खास्तगी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में सेवा नियमों के उल्लंघन और आपराधिक मामलों में दोषसिद्ध कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है।



