सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम सोयदा में एक साले ने टंगिया से वार कर अपने जीजा की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, ग्राम सोयदा में सोमवार रात करीब 8:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने जीजा पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण जीजा की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।



