चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषणा अनुसार 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का प्रथम आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों में (शासकीय, निजी, अनुदान, गैर अनुदान) रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 मिशन के संबंध में विस्तार से […]

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषणा अनुसार 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का प्रथम आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों में (शासकीय, निजी, अनुदान, गैर अनुदान) रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 मिशन के संबंध में विस्तार से वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। 

रैली में छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन और इसरो की उपलब्धियों से जुड़े पोस्टर और बैनर हाथों में थामे, देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के प्रति गर्व का प्रदर्शन किया। रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। शिक्षकों ने रैली के दौरान छात्रों को भारत के अंतरिक्ष अभियानों के महत्व के बारे में बताया, जिससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ा। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में ज्ञानवर्धक किया बल्कि उन्हें गर्व के साथ अपने देश की उपलब्धियों को मनाने का अवसर भी प्रदान किया।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News