आकांक्षी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आकांक्षी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मोहला । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला के मार्गदर्शन में, आकांक्षी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.आर. धुर्वे ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य विकासखंड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, विशेषकर ए.एन.एम, […]

मोहला । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला के मार्गदर्शन में, आकांक्षी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.आर. धुर्वे ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य विकासखंड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, विशेषकर ए.एन.एम, आर.एच.ओ, सी.एच.ओ, और सुपरवाइजर्स के क्षमता निर्माण पर केंद्रित था।इस प्रशिक्षण में ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी के तहत सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. आर.आर. धुर्वे ने गर्भवती माताओं के पंजीयन के महत्व पर जोर दिया और बताया कि पंजीयन तीन महीने के अंदर होना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आवश्यक आयरन की गोलियां, टीबी, बीपी, शुगर, और हाई रिस्क से जुड़ी जानकारियां भी साझा कीं।डॉ. प्रणय प्रधान ने संस्थागत प्रसव और नवजात शिशुओं में कम वजन और कुपोषण की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, डॉ. गुलशन नेताम ने उच्च रक्तचाप की जांच और उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिया, साथ ही ग्रामीण जनता को क्षेत्र में जाकर सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।डॉ. दीक्षाणी खुटाटे ने मधुमेह की जांच और उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक लोगों को पंजीकृत करने और उनका इलाज सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। एस.टी.एस. टीवी के देवसिंग कंवर ने शंकाप्रद टीबी मरीजों के पंजीयन और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में विनोद यादव बी.पी.एम, जी.एस. रामटेके एन.एम.ए., अजय पल्लीवार सुपरवाइजर और सभी सी.एच.ओ, ए.एन.एम., आर.एच.ओ. सहित कई प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News