छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होने वाला बारिश का दौर, IMD का अलर्ट, आज इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी मंगलवार से फिर से बढ़ने वाली है और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। सोमवार को तीन स्थानों पर भारी […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी मंगलवार से फिर से बढ़ने वाली है और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। सोमवार को तीन स्थानों पर भारी वर्षा हुई तथा भानुप्रतापपुर स्टेशन(जिला कांकेर) व राजनांदगांव में सर्वाधिक 8 सेमी वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरीहवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। यह 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, पेंड्रा रोड, कोंटाई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।
About The Author
Related Posts



