जांजगीर। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 से 5 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के निमित्त रविवार, 22 नवंबर 2026 को गायत्री शक्तिपीठ, बी.टी.आई. चौक जांजगीर में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, जिला अध्यक्ष हरीश गोपाल एवं जिला सचिव दिनेश तिवारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक महेश्वर कश्यप, संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर महतो, जे.सी. साहू, गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी संतोष अग्रवाल, सहायक ट्रस्टी शांति देवी गोपाल एवं रोशन केसरवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार नैला-जांजगीर ने निवेदन करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें संस्कार, नैतिकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य भी समाज में सद्भावना, नैतिकता, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना है। आयोजन के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही आगामी 2 से 5 दिसंबर तक जांजगीर में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सहभागिता एवं सहयोग का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से अमित राठौर, संजय राठौर, गंगा दीदी एवं श्रीमती कविता कश्यप सहित शिक्षकगण, गायत्री परिवार के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|





