Korba News: कोरबा। शहर के घंटाघर-बुधवारी मार्ग स्थित पावर हाइट्स कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे व अलमारी खंगालकर सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पावर हाइट्स कॉलोनी के मून ब्लॉक में रहने वाले विशाल गुप्ता के मकान में यह चोरी हुई है। विशाल गुप्ता बालको प्लांट में नियोजित ठेका कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उनके रिश्तेदार के निधन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे रात में अपने मकान में ताला लगाकर रवाना हो गए थे। वे वर्तमान में किराए के दूसरे मकान में रह रहे हैं। उनके जाते ही कुछ घंटों के भीतर चोरों ने इस सूने मकान को निशाना बना लिया।
Korba News: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे कमरे व अलमारी की तलाशी लेकर कीमती सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोरों ने दूसरे मकान की खिड़की से भी घुसने का प्रयास किया। मकान मालिक के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की चोरी हुई है और क्या-क्या समान गया है।



