मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में RTI प्रकोष्ठ सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी उपयोग के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगा।
भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा तथा आम जनता से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने की दिशा में काम होगा।
नवनियुक्त जिला संयोजक मनोज राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित एवं संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।



