रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव को ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय नस्तियों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया है। सितंबर 2026 में नस्तियों के निराकरण के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य सचिव विकासशील ने 12 अक्टूबर को उन्हें प्रशंसा-पत्र जारी कर उनके कार्यों की सराहना की।
नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन से जारी प्रशंसा-पत्र में रीता यादव की शासकीय दायित्वों के प्रति निष्ठा, लगन और कार्यकुशलता की प्रशंसा की गई है। ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया है।
रीता यादव की यह उपलब्धि प्रदेश में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने तथा शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में उल्लेखनीय है। ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग से शासकीय कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के प्रयासों को भी इससे प्रोत्साहन मिलेगा।



