एक लाख 35 हजार रुपये देकर किया था विवाह… मौका पाकर प्रेमी के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन

एक लाख 35 हजार रुपये देकर किया था विवाह… मौका पाकर प्रेमी के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन

मध्‍य प्रदेश में लुटेरी दुल्‍हन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खंडवा जिले में भी सामने आया है। यहां विवाह के एक माह बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शौच का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गई। घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम गान्धवा की बताई जा रही है। पीड़ित युवक राजेश […]

मध्‍य प्रदेश में लुटेरी दुल्‍हन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खंडवा जिले में भी सामने आया है। यहां विवाह के एक माह बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शौच का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गई। घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम गान्धवा की बताई जा रही है। पीड़ित युवक राजेश उर्फ कालू पुत्र कमल ने बताया कि उसका एक माह पूर्व महाराष्ट्र के अकोला जिले के चिचली गांव की युवती से विवाह हुआ था। विवाह के समय उसके स्वजनों को एक लाख 35 हजार रुपये नकद देने के बाद खंडवा के मंदिर में युवती से शादी की थी।

Korba Hospital Ad
एक माह रहने के बाद युवती सोमवार सुबह घर से शौच का कहकर निकली और अपने प्रेमी के संग रफू चक्कर हो गई ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले थे। स्वजन घटना की शिकायत लेकर पिपलोद थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष को अकोला जाने की सलाह दे दी। मंगलवार पीड़ित युवक अपने स्वजनों के साथ अकोला के लिए रवाना हो गए।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News