ओवरलोड ई-रिक्शा का वीडियो वायरल, सात सवारी अंदर, तीन बाहर लटकी

ओवरलोड ई-रिक्शा का वीडियो वायरल, सात सवारी अंदर, तीन बाहर लटकी

उज्जैन। शहर में ई रिक्शा ड्राइवरों द्वारा यातायात के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक ई रिक्शा चालक दस सवारियां लेकर शहर की सड़कों पर घूम रहा था। ई रिक्शा के अंदर सात और बाहर तीन सवारी लटक रही थी। पुलिस ने ई रिक्शा […]

उज्जैन। शहर में ई रिक्शा ड्राइवरों द्वारा यातायात के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक ई रिक्शा चालक दस सवारियां लेकर शहर की सड़कों पर घूम रहा था। ई रिक्शा के अंदर सात और बाहर तीन सवारी लटक रही थी। पुलिस ने ई रिक्शा जब्त कर लिया है। ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई की गई है। ई रिक्शा का किसी वाहन चालक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

यातायात डीएसपी विक्रमसिंह कनपुरिया ने बताया कि लोगों ने शिकायत की थी कि सोशल मीडिया फेसबुक व वाटसअप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ई रिक्शा के अंदर सात सवारी बैठी थी। वहीं तीन युवक ई रिक्शा के बाहर लटक रहे थे। ड्राइवर काफी तेज गति से ई रिक्शा चला रहा था।

किसी ड्राइवर ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल किया था। वीडियो में ई रिक्शा का नंबर नजर आ रहा था। इसके आधार पर वाहन जब्त कर थाने पर खड़ा करवाया जा चुका है। वहीं चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News