दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कावंड यात्रा के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां यात्रा में शामिल एक महिला पर बाइक सवार युवकों द्वारा एसिड अटैक किया गया है। इस हमले में महिला के साथ मौजूद दो बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया हे। जहां उनका इलाज जारी है। पूरा मामला नंदिनी थाना पुलिस क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला का चेहरा बुरी तरह झुलसा
जानकारी के अनुसार पूरा मामला अरसनारा का है। जहां ग्राम अरसनारा और रेवलीडीह के बीच ग्रामीणों द्वारा कावंड यात्रा निकाली जा रही थी। इसी में यात्रा में चल रही महिला पर एसिड से अटैक किया गया। सुनसान एरिया में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात महिला के दोनों बच्चे भी चपेट में आए हैंं
बाइक सवार ने दिया अंजाम
यात्रा के दौरान मोटर सायकल पर सवार एक युवक आया और उसने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके लिए नंदिनी थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।



