जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा शनिवार, 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे “अराजकता हटाओ-लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा का एकत्रीकरण बीडीएम गार्डन, अटल चौक में होगा। यहां से दोपहर 2 बजे पदयात्रा प्रारंभ होकर नेताजी चौक होते हुए कचहरी चौक पहुंचेगी। कचहरी चौक में आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात पदयात्रा का समापन होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हाई स्कूल मैदान में निर्धारित की गई है।
भाजपा जिला संगठन ने जिले के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





