कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की बॉयफ्रेंड ने दिखाई लेटेस्ट तस्वीरें

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की बॉयफ्रेंड ने दिखाई लेटेस्ट तस्वीरें

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ‘बिग बॉस’ में अपना दमखम दिखाकर शेर खान कहलाने वाली हिना खान ने हाल में ही जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। […]

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ‘बिग बॉस’ में अपना दमखम दिखाकर शेर खान कहलाने वाली हिना खान ने हाल में ही जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस के फैंस इस खबरे के सामने आने के बाद से ही हैरान-परेशान हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। इस दौर में वो खुद को संभालने में लगी हुई हैं और हंसकर हर मुश्किल का सामना कर रही हैं। बड़ी हिम्मत के साथ वो हर अपडेट साझा कर रही हैं। इस घड़ी में उनका परिवार उनका साथ दे रहा है। एक्ट्रेस की मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जैयसवाल उनका खास ध्यान रख रहे हैं। हाल में ही एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के लिए स्पेशल पोस्ट किया और इसके साथ ही एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरें दिखाते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हिना खान का वीकेंड स्पेशल बनाया।

Join Khaskhabar WhatsApp Group
Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News