10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान : सभी कार्यालय प्रमुखों ने की साफ-सफाई

10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान : सभी कार्यालय प्रमुखों ने की साफ-सफाई

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रत्येक गुरुवार को 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान के तहत जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले को डेंगू-मलेरिया मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज जिला स्तरीय अधिकारियो सहित सभी कार्यालय प्रमुखों ने अपने कार्यालय के सभी कोनो की […]

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रत्येक गुरुवार को 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान के तहत जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले को डेंगू-मलेरिया मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज जिला स्तरीय अधिकारियो सहित सभी कार्यालय प्रमुखों ने अपने कार्यालय के सभी कोनो की सफाई की। आज कलेक्टोरेट सहित सभी शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों में अभियान चलाया गया।

Korba Hospital Ad
अभियान के तहत आज जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे ने जिला पंचायत परिसर का निरीक्षण कर सभी कूलर की सफाई करवाई गयी एवं छत में जाकर सीपेज वाली जगह और पानी भरने वाले स्थानों मे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय चांपा में, पीएम अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बम्हनीडीह, तहसील कार्यालय जांजगीर में, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ में संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण कर जहां पानी का ठहराव है या पानी जमा हो रहा है वहां मिट्टी तेल, इंजन आयल एवं अन्य लार्वा रोधी पदार्थों का छिड़काव किया।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News