खनिज माफिया हुए अंडरग्राउंड
रेत तस्करो पर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
By Khaskhabar
On
पहली बार एक साथ छापेमारी के लिए निकले अधिकारी

खनिज विभाग के डायरेक्टर के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रही कार्रवाई का काफिला आज शाम सीतामणी पहुंचा। टास्कफोर्स की टीम के अधिकारियों को एक साथ देख खनिज माफिया अंडरग्राउंड हो गए है। सूत्रो की माने तो सीतामणी रेत घाट में 8 जेसीबी में से एक ही पकड़ा गया है। बहरहाल टास्क फोर्स टीम की एकजुटता को देखते हुए रेत तस्कर अपने आकाओं को फोन घुमा रहे है।
बता दें कि सत्ता के संरक्षण में चल रहे अवैध रेत के कारोबार पर प्रहार करने आज खनिज विभाग की अगवाई में टास्क फोर्स की टीम सीतामणी क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। टीम के छापा मारने की खबर मिलते तस्कर गाड़ियों छोड़ फरार हो गए। सूत्रधार की माने तो माइनिंग टीम को जब्त वाहनों को थाना परिसर तक ले जाने के लिए दूसरे वाहन चालको का सहारा लेना पड़ा है।
सूत्रों की माने तो रेत सप्लाई का खेल लैंको की वजह से फल फूल रहा है। लैंको पॉवर को अडानी के अधिग्रहण के बाद बंद पड़े कामो को रफ्तार देने का काम शुरू हुआ। जिसका फायदा रेत तस्कर दोनों हाथों से उठा रहे है। सूत्र बताते है कि रेत तस्कर मड़वारानी के पास झिंका से भी नदी का सीना चीरकर रेत खनन कर लैंको में खपा रहे है। इसी तरह कुदमुरा के माड़ नदी का सीना चीरकर दिलीप बिल्डकॉन में रेत सप्लाई का काम जोरों से चल रहा है। यही हाल झगरहा में बन रहे मेडिकल कॉलेज का है।
Tags:
About The Author
Related Posts

Latest News
23 Dec 2025 11:52:11
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया...


