रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की रोकथाम के लिए ट्रैक के आसपास के निवासियों को दी जा रही समझाइश
बिलासपुर/रायपुर। रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की उपस्थिति वर्तमान में एक गंभीर समस्या है । यह समस्या दूसरे मौषम की अपेक्षा बारिश के दिनों ज्यादा देखने को मिलती है । इसका एक मुख्य कारण इस मौषम में हरी-हरी घास है, जिसके लालच में मवेशी रेलवे ट्रैक के आसपास पहुँच जाते है । यह न केवल मवेशियों […]
बिलासपुर/रायपुर। रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की उपस्थिति वर्तमान में एक गंभीर समस्या है । यह समस्या दूसरे मौषम की अपेक्षा बारिश के दिनों ज्यादा देखने को मिलती है । इसका एक मुख्य कारण इस मौषम में हरी-हरी घास है, जिसके लालच में मवेशी रेलवे ट्रैक के आसपास पहुँच जाते है । यह न केवल मवेशियों के लिए खतरनाक है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है । रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के आ जाने और दुर्घटनाग्रस्त होने से मवेशी की जान जाती है और मवेशी मालिक को आर्थिक नुकसान होता है । मवेशी से टकराने के फलस्वरूप रेल के इंजनो में भी टूट-फूट होती है और इंजन फेल्योर के सर्वाधिक मामले भी इसी वजह से दर्ज की जाती है । इसके अतिरिक्त इस प्रकार की घटनाओं से ट्रेनों की समयबद्धता सर्वाधिक प्रभावित होती है, ट्रेनें बेवजह लेट हो जाती है ।

About The Author
Related Posts



