जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
By Khaskhabar
On
बैठक में कलेक्टर ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की कोरबा 08 जुलाई I कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन के विभिन्न कार्यों को षीघ्रता […]
बैठक में कलेक्टर ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की

कलेक्टर ने पीएचई और क्रेडा को दिए गए लक्ष्य तथा ग्रामवार काम पूर्ण करने की तिथि तय कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति, एकल ग्राम नल जल प्रदाय/रेट्रो फिटिंग/समूह नल जल योजनाओं का विवरण, सोलर आधारित मिनी नल जल प्रदाय योजना, हर घर जल प्रमाणीकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। और जल संसाधन, सिंचाई विभाग द्वारा लिफ्ट एरिगेशन की संभावनाओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत नियुक्त आईएसए की टीम की बैठक लेकर उन्हें मिशन के कार्यों और जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों में सम्मिलित करें।
About The Author
Related Posts

Latest News
07 Mar 2026 19:34:55
स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में आज का दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक,एक नया अध्याय जुड़ रहा है : मंत्री लखन...


