लोडर पलटने से केबिन में दब कर चालक की मौत

लोडर पलटने से केबिन में दब कर चालक की मौत

कोरबा I खदान में काम खत्म करने के बाद वापस घर जा रहे चालक से लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में केबिन के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। घटना बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत पंखादफाई चार नंबर सुराकछार खदान के समीप बाईपास मार्ग […]

कोरबा I खदान में काम खत्म करने के बाद वापस घर जा रहे चालक से लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में केबिन के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला।

घटना बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत पंखादफाई चार नंबर सुराकछार खदान के समीप बाईपास मार्ग में हुई। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान में यासीर मूल निवासी गढ़वा झारखंड, हाल मुकाम इंदिरा नगर बांकीमोंगरा लोडर चलाने का काम करता था।

कल वह काम खत्म कर लोडर लेकर वापस बांकीमोंगरा के इंदिरा नगर स्थित अपने चाचा इरशाद के निवास पर लौट रहा था।

अभी वह बाइपास मार्ग में पंखादफाई चार नंबर सुराकछार खदान के समीप पहुंचा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में यासीर वाहन के केबिन में दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News