Facebook में दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

Facebook में दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती से फेसबुक में दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया […]

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती से फेसबुक में दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

Korba Hospital Ad
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से बहतराई में रहने वाले गौकरण साहू(28) से हुई थी। बाद में दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान युवक ने शादी करने की बात कही। साथ ही उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया।

होटल में युवक ने जल्द ही शादी कर लेने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News