रायपुर जिले में शुरू होगा नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान

रायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान से लेकर बैठक ली। उन्होने कहा कि यह अभियान जल को संरक्षित करने के लिए शुरू किया जाएगा। इसमें महिला शक्तियों को जोड़ा जाना चाहिए, जो आमजनों को जल संरक्षित करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जल जागरूकता रैली […]

रायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान से लेकर बैठक ली। उन्होने कहा कि यह अभियान जल को संरक्षित करने के लिए शुरू किया जाएगा। इसमें महिला शक्तियों को जोड़ा जाना चाहिए, जो आमजनों को जल संरक्षित करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जल जागरूकता रैली निकाली जाएगी और जितने भी पंचायतों में जल स्त्रोत हैं उनके साफ-सफाई के कार्यक्रम होगें। वर्षा के जल को कैसे संरक्षण किया जाना है उसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाना होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।कलेक्टर डॉ सिंह नेे मास्टर ट्रेनर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा सिंचाई विभाग के सभी उप अभियंता और नरेगा के तकनीकी सहायक है उन सभी को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाए। जो वे गांव में जाकर महिला समूहों को प्रशिक्षित कर जल वाहिनी दीदियाँ को तैयार करेंगे। बैठक में बताया गया कि इसके अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को सभी पंचायतों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। विशेष रूप से उन पंचायतों में फोकस किया जाएगा, जहां पर हमारा जल स्तर बहुत ही नीचे है। जहां पर ज्यादा वाटर रिचार्ज की आवश्यकता है। इस अभियान में विशेष रूप से जो स्व-सहायता समूह की महिलाएं है गांव की महिलाएं है। उनको हमे प्रेरित करके आगे लाना है। उनके द्वारा ही जल शक्ति जल संरक्षण का कार्य ग्राम पंचायतों में किया जाना है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News