डेंगू रोकथाम और नियंत्रण हेतु टाउनशिप का संयुक्त निरीक्षण
भिलाई । भिलाई टाउनशिप का पर्यावरण बारिश के मौसम में डेंगू मच्छरों के अनुकूल होने से डेंगू फैलने की आशंका हमेशा रहती है। इस संभावना के मद्देनजर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपायों हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र का जन स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में डेंगू से निपटने के […]
भिलाई । भिलाई टाउनशिप का पर्यावरण बारिश के मौसम में डेंगू मच्छरों के अनुकूल होने से डेंगू फैलने की आशंका हमेशा रहती है। इस संभावना के मद्देनजर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपायों हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र का जन स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेने हेतु आयुक्त (नगर निगम भिलाई) श्री देवेश कुमार ध्रुव ने, भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों के साथ टाउनशिप का सघन दौरा किया।

बीएसपी का जन स्वास्थय विभाग, आम जनों से वेक्टर जनित बीमारियों से बचने व्यक्तिगत स्तर पर किये जा सकने वाले उपायों जैसे प्रति सप्ताह पानी की टंकियों को खाली करना, खाली बर्तन, पुराने टायरों तथा कबाड आदि में पानी का जमाव न होने देने की अपील करता है। उक्त दौरे में आयुक्त नगर पालिक निगम देवेश कुमार ध्रुव के साथ महाप्रबंधक नगर सेवाएं के के यादव, उप महाप्रबंधक नगर सेवाएं-पीएचई डी सी सिंह, सहायक महाप्रबंधक नगर सेवाएं सरोज कुमार झा, वरिष्ठ प्रबंधक नगर सेवाएं रमेश गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक नगर सेवाएं ए के बंजारा, वरिष्ठ प्रबंधक नगर सेवाएं मुकुंद दास मानिकपुरी, कनिष्ठ अधिकारी पीएचडी के अलावा धर्मेन्द्र मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम ,अजय शुक्ला जन संपर्क अधिकारी नगर निगम तुषार, जिला स्वास्थ्य विभाग से सैमुअल, जोन पांच नगर पालिक निगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts



