संयुक्त टीम द्वारा औद्योगिक इकाईयों का किया गया निरीक्षण
बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी क़े निर्देशानुसार संयुक्त टीम द्वारा जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 एवं 22 जुलाई को क्रमशः मेसर्स रियल इस्पात प्रावेट लिमिटेड एवं मेसर्स अम्बुजा सीमेंट सयंत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क़े दौरान नियमों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने एवं कमियों […]
बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी क़े निर्देशानुसार संयुक्त टीम द्वारा जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 एवं 22 जुलाई को क्रमशः मेसर्स रियल इस्पात प्रावेट लिमिटेड एवं मेसर्स अम्बुजा सीमेंट सयंत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क़े दौरान नियमों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने एवं कमियों को शीघ्र दूऱ करने क़े निर्देश दिए गए।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा औद्योगिक नीति क़े तहत स्थानीय रोजगार व शासकीय एवं निजी भूमि आवंटन, भू -अर्जन व उसके उपयोगिता, लीज इत्यादि क़े सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने क़े निर्देश दिए गए। उप संचालक खनिज द्वारा मेसर्स अम्बुजा सीमेंट में माइंस एवं मिनरल्स एक्ट 1957 क़े तहत उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र क़े सहायक प्रबंधक नारायण सिंह ठाकुर, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुमार कुंजाम, जिला परिवहन अधिकारी सी. एल.देवांगन, श्रम पदाधिकारी आजाद सिंह पात्रे, सहायक अभियंता पर्यावरण संरक्षण प्रसन्ना सोनकर, खनिज अधिकारी अवधेश बारीक़ सहित औद्योगिक इकाई क़े अधिकारी मौजूद थे।
About The Author
Related Posts



