25 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 3 लोगों की मौत, 18 घायल

25 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 3 लोगों की मौत, 18 घायल

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 25 लोगों से भरी पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। 18 लोग घायल हो गये।

कोंडागांव।
जिले में लोगों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और एक पुरूष शामिल है। वहीं, इस घटना में 18 लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, पोटपारा बोरई की एक युवती की शादी मोहपाल डिगा में हुई हैं। बीते शनिवार को पोटपारा के 25 लोग बेटी को लाने के लिए उसके ससुराल मोहपाल डिगा गये थे। रात करीब 10 बजे के आसपास पिकअप ड्रायवर ने कंट्रोल खो दिया और लोगों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई। लोगों ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। घायलों को फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान दो महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। वहीं, 18 लोग घायल है, जिनका उपचार जारी है। मृतकों में मंगली बाई 60 वर्ष, बुधियारीन नेताम 70 वर्ष और एक पुरूष शामिल है। गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव भेजा गया है। वहीं, तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आपराध दर्ज कर मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group
Tags:

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप