राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ 29 अगस्त को
By Khaskhabar
On
कोरबा 20 अगस्त I शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस वर्ष में हर छः माह के अंतराल में दो बार आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 29 अगस्त 2024 को राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा […]

कलेक्टर श्री वसंत ने आम जनता से अपील की है कि 01 वर्ष से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को 29 अगस्त 2024 तथा छूटे हुए बच्चों को मॉप अप दिवस 04 सितंबर 2024 को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का गोली खिलाये जाने की जानकारी अपने आस-पास के जनता को देने में महती भूमिका का निर्वहन करें तथा कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता हेतु अपना योगदान दें। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि एलबेंडाजोल की गोली 01 वर्ष से 02 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीस करके पानी के साथ मिलाकर चम्मच से पिलाया जाना है। 02 वर्ष से 03 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली पीस करके पानी के साथ सेवन कराया जाना है तथा 03 वर्ष से अधिक 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबा करके पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से किया जाना है।
/सुरजीत/
About The Author
Related Posts

Latest News
23 Dec 2025 11:52:11
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया...


