अब मितानिनों को होगा प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान

अब मितानिनों को होगा प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को  प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान […]

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को  प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।  

Korba Hospital Ad
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रोत्साहन राशि के सीधे बैंक खाते में अंतरण का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव तथा श्री विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री  केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा,  मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और  इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News