कलेक्टर अवनीश शरण और सीईओ जिला पंचायत को दीदियों ने बांधी राखी
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने स्व सहायता समूह की दीदियों से राखी बंधवाई। जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के लिए पहुंची बिहान योजना की दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी रक्षा सूत्र बांधा। दीदियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण को राखी बांधी । इस मौके पर कलेक्टर ने दीदियों को प्रोत्साहित […]
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने स्व सहायता समूह की दीदियों से राखी बंधवाई। जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के लिए पहुंची बिहान योजना की दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी रक्षा सूत्र बांधा। दीदियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण को राखी बांधी । इस मौके पर कलेक्टर ने दीदियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है,उन्होंने कहा बिहान योजना कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिलाओं का जीवन संवर रहा है योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समूह गठन में पीआरपी और संकुल अध्यक्षों की भूमिका अहम है। कलेक्टर अवनीश शरण को दीदियों ने सीकों से बनी पेंटिंग भेंट की।

About The Author
Related Posts



