स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव

बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ संजय कन्नौजे  ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उक्त स्थानों में विविधि प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन से […]

बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ संजय कन्नौजे  ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उक्त स्थानों में विविधि प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन से निर्देश के अनुसार जिले के अमृत सरोवर के पास विभिन्न्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

Korba Hospital Ad
मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौजे ने बताया कि आजादी का अमृत काल चल रहा है, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। ये अमृत सरोवर, पर्यावरण की स्थिरता, जलसंरक्षण और समूह विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, इसलिये स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक समारोह को मनाये जाने के लिए यह उपयुक्त स्थल है। वही जिले में अब तक 138 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिसमें विकासखण्ड बालोद 21, गुरूर 25, गुण्डरदेही 27, डौण्डी 35 एवं डौण्डीलोहारा 30 में अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है, वही अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उत्सव को सार्थक बनाने के लिये ग्राम पंचायत, स्कूल, कॉलेज, स्व सहायता समूह और स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों को शामिल करते हुये सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए हैं।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News