स्टॉप डायरिया अभियान : जिले में की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां
बेमेतरा । कलेक्टर शर्मा के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया का अभियान जिले में 1 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक 2 महीने चलेगा। बता दें की कि बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण डायरिया या दस्त है, जिसका समय पर निदान और उपचार से बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। […]
बेमेतरा । कलेक्टर शर्मा के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया का अभियान जिले में 1 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक 2 महीने चलेगा। बता दें की कि बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण डायरिया या दस्त है, जिसका समय पर निदान और उपचार से बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसी कारण बच्चों में डायरिया या दस्त से होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु स्टॉप डायरिया कैंपेन या दस्त रोको अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संत राम चुरेंद्र एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान जिले के सभी विकासखण्डों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के घरों में भेंट कर मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ओ.आर.एस. पैकेट और 14 दिनों का जिंक की गोलियां प्रदाय की जा रहीं है और बच्चों के माता पिता एवं पालकों को ओ.आर.एस. घोल बनाने दस्त के समय पिलाने तथा हाथ धुलाई और स्वच्छता, शिशु पोषण एवं आहार व्यवहार के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है, तथा डायरिया से पिड़ित बच्चों में गंभीर लक्षणों की पहचान कर उनके उपचार प्रबंधन के संबंध में बताया जा रहा है। विशेष रूप से डायरिया के कारण बच्चों में होने वाला निर्जलीकरण जिसमें शरीर में पानी की कमी हो जाती है के उपचार के लिए ओ.आर.एस. की उपयोगिता तथा ओ.आर.एस. उपलब्ध ना होने पर घर पर ही जीवन रक्षक घोल तैयार करने के बारे में भी बताया जा रहा है।

About The Author
Related Posts



